एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का नागरिक अभिनंदन सह मिलन समारोह 20 को …

 

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का नागरिक अभिनंदन सह मिलन समारोह 20 को …

सक्ती। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के सम्मान में नागरिक अभिनंदन सह मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार 20 नवंबर गुरुवार की रात्रि 7:30 बजे हटरी धर्मशाला के प्रथम तल स्थित सभागार में किया गया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने जिले के सभी समाजों, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों, चेंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापारी वर्ग, सभी सामाजिक संस्थाओं, पत्रकार संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस सम्मान समारोह में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ। अग्रवाल ने कहा कि नव पदस्थ एसपी का यह नागरिक अभिनंदन सक्ती जिले के लिए गौरव का अवसर है। सभी आमंत्रित जन समय पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।









































Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button