कोंडागांव में पालतू श्वान का जटिल कर्ण-रक्तस्राव ऑपरेशन सफल ..
कोंडागांव में पालतू श्वान का जटिल कर्ण-रक्तस्राव ऑपरेशन सफल ..
कोंडागांव । कोंडागांव जिले में पशु चिकित्सा क्षेत्र में एक और उपलब्धि दर्ज की गई, जब कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के एक पालतू श्वान में कर्ण-रक्तस्राव की जटिल समस्या का सफल ऑपरेशन किया गया। यह शल्य चिकित्सा उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोंडागांव परिसर में संपन्न हुई। सर्जरी का निर्देशन उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. एम.बी. सिंह द्वारा किया गया। सर्जिकल टीम में डॉ. ढालेश्वरी, डॉ. दीपिका सिदार, एवं डॉ. आरती मार्सकोले सम्मिलित थीं। तीनों चिकित्सकों के समन्वित प्रयास से शल्य चिकित्सा पूर्णतः सफल रही। शल्य क्रिया के दौरान श्रीमती पल्लवी पटेल पशु परिचारिका का भी सहयोग रहा। सर्जरी के पश्चात कर्ण-रक्तस्राव से जुड़ी चिकित्सकीय जानकारी साझा करते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि यह स्थिति कुत्तों के कानों में रक्त के एकत्र होने से उत्पन्न होती है, जो मुख्यतः सिर झटकने या बार-बार खुजली करने के कारण होती है। समय पर उपचार न होने पर इससे कान की बनावट में स्थायी विकृति आ सकती है, जिससे श्वान को दीर्घकालिक पीड़ा हो सकती है, ज्ञात हो कि इससे पहले भी जिला पशु चिकित्सालय कोंडागांव के डॉक्टरो के द्वारा पशु संबंधित कई जटिल समस्याओं का उपचार जा चूका है। हालांकि जिला पशु चिकित्सालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की आवश्यकता है इसके चलते चिकित्सा के कार्य में चिकित्सकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है अगर व्यवस्थाएं सुसज्जित हो तो और बेहतरीन कार्य जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के द्वारा किया जा सकता है ।
