सेवा सहकारी समिति मर्या. आमनदुला मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न..

सेवा सहकारी समिति मर्या. आमनदुला मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न..

सकती । जिले के सेवा सहकारी समिति मर्या. आमनदुला ( प. क्र. 1887) में आज 05 जुलाई  शनिवार  को वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर फलदार पौधे का रोपण किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाना है, इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की । इस अवसर पर समिति के प्राधिकृत प्रतिनिधि  मनमोहन सिंह गवेल , समिति प्रबंधक  भावेन्द्र नाथ योगी  ,ऑपरेटर  रमेश कुमार  यादव , गोविंद राम चंद्रा , मदन यादव , दौलत राम यादव एवम् धनीराम साहू कृषकगण की उपस्थिति में (एक पेड़ मां के नाम)वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।





















Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button