सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलडीहा मे वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न…

 

सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलडीहा मे वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न…

सकती । जिले के सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलडीहा मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम 5 जुलाई शनिवार को संपन्न हुआ । आयोजित कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम के अन्तर्गत  धान खरीदी केंद्र में फलदार पौधे का रोपण किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष  पूनम चंद अग्रवाल एवं संस्था प्रबंधक  मोहनलाल पटेल एवं समिति के समस्त कर्मचारी जनप्रतिनिधि, कृषक गण उपस्थित रहे।वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाना है, इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।




















Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button