प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित देवरमाल मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न…

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित देवरमाल मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न…

सकती । जिले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित देवरमाल मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम 5 जुलाई शनिवार को  संपन्न हुआ । अतिथि एवं समिति के कर्मचारियों ने एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत फलदार पौधे का रोपण किया । वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाना है, इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की ।  प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित देवरमाल पं. क्र. 1062 में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन अंतर्गत वृक्षारोपण में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत, सरपंच  योगेन्द्र साहू ,  महामंत्री विजय जायसवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराम जायसवाल , प्रबंधक बलवन महंत, समिति सहायक दादू खुंटे एवं किसान बंधुओं की गरिमामई उपस्थिति में एक पेड़ मा के नाम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।





















Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button