म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार कर सक्ती पुलिस ने भेजा जेल.. दो मामले में कार्रवाई करते हुए मामले का पुलिस ने किया खुलासा.. *साइबर ठगों पर जारी रहेगी सक्ती पुलिस की कार्यवाही.. *आरोपियों के खिलाफ देश भर के कई राज्यों में साइबर ठगी का अपराध दर्ज..

म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार कर सक्ती पुलिस ने भेजा जेल..
दो मामले में कार्रवाई करते हुए मामले का पुलिस ने किया खुलासा..
*साइबर ठगों पर जारी रहेगी सक्ती पुलिस की कार्यवाही..
*आरोपियों के खिलाफ देश भर के कई राज्यों में साइबर ठगी का अपराध दर्ज..
सकती । शक्ति जिले में म्यूल अकाउंट धारक को गिरफ्तार कर सक्ती पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है पुलिस ने दो मामले में कार्रवाई करते हुए मामले का  खुलासा किया है।  भारत सरकार के समन्वय पोर्टल पर साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध खाते पर कार्यवाही के लिए प्राप्त जानकारी के अनुसार  पुलिस अधीक्षक सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा के विस्तृत निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश यादव के म्यूल खाता धारक के संदिग्ध लेनदेन पर कार्यवाही के निर्देश पर सक्ती निवासी सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू के पीएनबी खाते में 14/01/24 से 30/1/24 तक कुल 3,48,73,171 ₹ संदिग्ध रूप से लेन देन करना पाया गया है, जिस पर थाना सकती में सौरभ अग्रवाल उर्फ चीनू के विरुद्ध धारा 420 आई पी सी का अपराध दर्ज किया गया है ।
   उक्त खाते का सत्यापन पीएनबी बैंक से प्राप्त दस्तावेज एवं आरोपी से उसके चालू खाता की चेक बुक और एटीएम जप्त की गई है,  एवं अन्य जानकारी बैंक से प्राप्त करना शेष है
     आरोपी सौरभ अग्रवाल के  अकाउंट के विरुद्ध देश में कुल 60 साइबर ठगी संबंधी शिकायतें और हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना में ठगी के तथा छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाँपा में ऑनलाइन सट्टा का अपराध दर्ज है । समन्वय पोर्टल के अनुसार फर्स्ट लेयर म्यूल अकाउंट होल्डर सौरभ अग्रवाल की सहभागिता साइबर ठगी में पाए जाने पर आरोपी के आरोप स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के आधार से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमाड प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है ।
           इसी प्रकार चरौदा निवासी निखिल कर्ष जिसके पीएनबी बैंक खाते में 11/1/24 से 30/1/24 तक कुल 5,43,62,525 ₹ संदिग्ध रूप से लेनदेन पाया गया था,  जिस पर थाना सक्ती में धारा 420 आई पी सी का अपराध दर्ज किया गया । उक्त खाते के विरुद्ध देश में 66 साइबर शिकायते और पश्चिम बंगाल, बिहार और कर्नाटक में कुल 05 मामले दर्ज हैं। फर्स्ट लेयर म्यूल अकाउंट धारक निखिल कर्ष को साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाड प्राप्त किया गया है । दोनों मामलो में विवेचना जारी है जिसमे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करना शेष है …
इस त्वरित कार्यवाही में साइबर सेल सक्ती तथा थाना सक्ती की टीम की सक्रिय भूमिका रही है ।




















Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button