विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौ सेवा समिति को पर्यावरण एवं जीवो के सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु विभाग ने सम्मानित किया..
ashutosh
Screenshot_20250821_181437_WhatsApp
Screenshot_20251231_142353_WhatsApp
Screenshot_20250914_205844_Chrome
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौ सेवा समिति को पर्यावरण एवं जीवो के सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु विभाग ने सम्मानित किया..
सकती । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के गौ सेवा समिति को पर्यावरण एवं जीवो के सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया है , पर्यावरण दिवस 5 जून को वन रक्षक प्रशिक्षण केंद्र, नंदेलीभाठा सक्ती में मनाया गया। इस अवसर पर गौ सेवा समिति को पर्यावरण एवं जीवो के सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान वन परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री दीक्षा बर्मन द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्थापक गौ सेवा समिति सक्ती, मयंक ठाकुर की ओर से समस्त फॉरेस्ट डिपार्टमेंट सक्ती का हृदय से आभार प्रकट किया है। मार्गदर्शन और सहयोग से ही मेरे एवं मेरे टीम के द्वारा जीव रक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहा है, वह निरंतर और प्रभावशाली रूप से आगे बढ़ पा रहा है। आपके विभाग के समर्थन से वन जीवो को सुरक्षित जीवन देने में सफल हो रहे हैं ,आपका सहयोग सदैव अपेक्षित है। इस अवसर पर गौ सेवा समिति द्वारा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग शक्ति का आभार व्यक्त किया गया ।
