पेंशनर्स फोरम जिला शक्ति की बैठक संपन्न…
पेंशनर्स फोरम जिला शक्ति की बैठक संपन्न…
सकती । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पेंशनर्स फोरम जिला इकाई शक्ति की आवश्यक बैठक दिनांक 18 मई दिन रविवार को सियान सदन जिला मुख्यालय शक्ति मे संपन्न हुई । जिला इकाई के प्रमुख संरक्षक रमेश तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से पेंशनरों के समस्याओं के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई उम्र दराज होने के कारण दिनचर्या में व्यवहारिक कठिनाई को सहज एवं सरल बनाने के संबंध में भी मानवीय चर्चा की गई शक्ति जिला मैं पेंशनरों का सबसे बड़ा संगठन बनाने के लिए वार्षिक सदस्यता अभियान एवं आजीवन सदस्यता अभियान नियमित रूप से चलाई जाने पर चर्चा की गई इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन के समय मध्य प्रदेश के साथ धारा 49 लागू को तत्काल विलोपित करने हेतु आवाज उठाई गई उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पेंशनर फॉर्म सेवा के साथ भी सेवा के बाद भी की प्रथम प्रांतीय बैठक दिनांक 25 मई 2025 रविवार समय 1:00 बजे से रायपुर कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ शंकर नगर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निवास के सामने आयोजित बैठक में जिला शक्ति से बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया है पेंशनर्स फॉर्म के तत्वाधान में राज्य स्तरीय इस बैठक के आयोजन करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भारी हार्दिक प्रसन्नता प्रकट किया गया है बैठक में प्रदेश संयोजक कमल वर्मा समस्त पदाधिकारी संभागीय पदाधिकारी एवं जिला संयोजक बढ़ चढ़कर भाग लेंगे बैठक में प्रमुख संरक्षक रमेश तिवारी विजय बहादुर सिंह जिला संयोजक तुलसीराम राठौर जिला सचिव बंशीधर देवांगन कोषाध्यक्ष मुरलीधर तंबोली उपाध्यक्ष रघुनंदन राठौर महिला प्रकोष्ठ श्रीमती त्रिवेदी बाई यादव आर एल जायसवाल डीके पाली राधाबाई गोमती बाई श्रुति बाई आदि पेंशनर साथी उपस्थित रहे।
